फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम महिलाओं ने होली खेलकर दिया सौहार्द का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मुस्लिम महिला फाउंडेशन व विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को सुभाष भवन लमही में होली महोत्सव का आयोजन हुआ। मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी की तस्वीर पर गुलाल लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

ढोल की थाप पर मुस्लिम महिलाओं के योगी आई गईने अब डर काहेका, फिजा में उड़ावा गुलाल अब डर काहेका... जैसे गीतों से पूरा माहौल होलियाना हो गया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि दुनिया में लोग अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो हम अपने पूर्वजों की संस्कृति, तीज, त्योहार क्यों नहीं अपना सकते हैं। धर्म बदल लेने से पूर्वज नहीं बदलते। इस दौरान डॉ. राजीव श्रीवास्तव, अर्चना भारतवंशी, डॉ. मृदुला जायसवाल, सोनी बेगम, नगीना बेगम, गीता देवी, सरोज देवी, पूनम श्रीवास्तव, नाजमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें