पंडित देवब्रत मिश्र ने कहा कि यह सब बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद और गुरु एवं माता-पिता के मार्गदर्शन तथा काशीवासियों के अपार स्नेह की बदौलत ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यदि यह सम्मान मुझे मिलता है तो यह मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं है अपितु हमारी समृद्ध शास्त्रीय संगीत की परंपरा का सम्मान है।
योग मंत्रा एल्बम को पिछले दिनों अमेरिका की प्रतिष्ठित कवर संस्था द्वारा 2021 का वर्ल्ड फ्यूजन म्यूजिक कैटेगरी में विजनरी अवार्ड प्रदान किया जा चुका है। ग्रैमी अवार्ड की घोषणा 31 जनवरी को होगी। काशी में इसके पूर्व महान संगीतकार पंडित रविशंकर को ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं पं. रविशंकर की बेटी अनुष्का शंकर भी एक श्रेणी में नामित हुईं हैं।
पढ़ेंः देव दीपावली 2021: वाराणसी में ढाई से तीन लाख में बुक हो रहे बजड़े, शहर के होटल-लॉज पहले से ही फुल