फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटका न देने पर दुकानदार की गोली मारकर हत्या, विंध्याचल अमरावती पेट्रोल पंप के पास हुई हत्या

Sun, 12 Apr 2020 12:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के अमरावती पेट्रोल पंप के पास किराना की दुकान में शनिवार की रात 9 बजे के करीब गुटका न देने पर बदमाशों ने दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए। परिजन लहूलुहान दुकानदार को अस्पताल ले आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडे अस्पताल पहुंचकर परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


क्षेत्र के अमरावती कचरिया नई बस्ती निवासी 58 वर्षीय राधेश्याम मौर्य की किराना और आटा चक्की की दुकान है। आगे की ओर किराना और पीछे आटा चक्की है। रात में राधेश्याम मौर्या का बड़ा पुत्र राजेंद्र मौर्य अंदर आटा चक्की चला रहा था,  छोटा पुत्र सूरज बाहर किराने की दुकान में बैठा था। राधेश्याम मौर्य वहीं पास में चारपाई पर लेटे थे। रात करीब 9 बजे बाइक सवार तीन लोग आए। तीनों नकाब लगाए हुए थे।

इसमें से एक ने सूरज से गुटका मांगा। सूरज ने कहा गुटका नहीं है। इस पर बाइक सवार उससे जबरदस्ती गुटका लाने को कहने लगे। उसने कहा कि आगे जाकर ले ले। इस पर बाइक सवार  ने असलहा निकाल लिया। असलहा निकालने पर राधेश्याम मौर्या बीच-बचाव करने आए तो उसने उनके पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन


गोली मारकर बाइक सवार फरार हो गए। आनन-फानन में लहूलुहान राधेश्याम मौर्य को मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें