फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: लूट का विरोध करने पर दोस्तों ने दोस्त की गोली मारकर की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Nov 2021 05:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दीपावली की रात वाराणसी में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन
मृतक चंदन के घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बादशाहबाग स्थित कमायनी नगर कॉलोनी पार्क में बृहस्पतिवार रात चंदन श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक लूट का विरोध करने पर दोस्तों ने ही चंदन की हत्या कर दी। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से .32 बोर का दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार चंदन भी आपराधिक प्रवृत्ति का था। पूर्व में लूट मामले में जेल भी जा चुका था। 

विज्ञापन


पिशाचमोचन नगर महापालिका कॉलोनी निवासी गोपाल श्रीवास्तव का पुत्र चंदन श्रीवास्तव उर्फ अमन (28 वर्ष) को दिवाली की रात को उसके दोस्त चेतगंज थाना के सेनपुरा निवासी सचिन जायसवाल, महमूरगंज गिरीनगर एक्सटेंशन निवासी देवेश खेलवानी, नई पोखरी पिशाचमोचन निवासी सतीश पाल उर्फ सत्यपाल और जीतू उर्फ अमित सोनकर घर आए और बुलाकर कामायनी नगर कॉलोनी स्थित पार्क ले आए। 

यहां शराब का सेवन करने के बाद एक कारोबारी से 50 हजार लूटने की योजना बनाई। तय हुआ कि लूट के दौरान आनाकानी में व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। हालांकि चंदन श्रीवास्तव ने त्योहार का हवाला देते हुए यह अपराध करने से किनारा कर लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले मनाया फिर की पिटाई, नहीं माना तो मारी गोली

चारों दोस्त उसको मनाते रहे और जब नहीं माना तो आरोप है कि उसकी पिटाई की गई और सचिन जायसवाल ने भय बनाने के लिए पिस्टल से हवाई फायरिंग की। इस पर भी चंदन ने लूट की घटना में शामिल होने से इनकार किया तो सचिन ने चंदन को लक्ष्य करके गोली मारी, गोली चंदन के गर्दन से आर-पार हो गई।

इसके बाद खून से लथपथ चंदन को छोड़ सभी फरार हो गए। सूचना पाकर वारदात स्थल पर पहुंचे परिजनों ने चंदन को मलदहिया स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पिता गोपाल की तहरीर पर सिगरा थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को शुक्रवार दोपहर बादशाहबाग स्थित पानी टंकी के पास से  गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बिगड़ गया त्योहार, उजड़ गया संसार

सचिन, देवेश और जीतू के कब्जे से .32 बोर की दो पिस्टल और पांच कारतूस बरामद किया गया। सिगरा इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि चंदन और सचिन जायसवाल गैंगस्टर मामले में जेल भी जा चुके हैं। चंदन भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा और उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। पूछताछ में यह भी सामने आया कि चंदन अपने परिजनों को गुमराह करता था कि वह शहर से बाहर रह कर काम करता है, जबकि वह यहीं अपने दोस्तों के साथ ही रहता था। 

चंदन के पिता गोपाल बेटे की मौत पर काफी बेसुध रहे। अस्पताल पहुंचे परिजनों का बुरा हाल रहा। यही उनके मुंह से निकलता रहा कि त्योहार के दिन बेटा चला गया। संसार ही उजड़ गया। कई बार मना करने के बावजूद उसके में सुधार नहीं आया। गलत संगत में पड़ उसने अपनी जिंदगी खत्म कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें