फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां मिली पनाह वहीं मिला धोखा: कोरोना से पिता की मौत के बाद बच्ची को पालने वाले मौसा ने ही किया दुष्कर्म

Sat, 06 Nov 2021 05:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना काल में पिता की मौत के बाद बच्ची को पालने के नाम पर मौसा ने ही बच्ची की अस्मत लूट ली। जब बेटी ने मां को मौसा की करतूत बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
लंका थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। जिस घर में 12 साल की बच्ची को पनाह मिली थी। उसी घर में उसकी अस्मत से खिलवाड़ हुआ। पिता की मौत बाद मौसा के घर रह रही बच्ची के साथ हैवानियत की गई। पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसका मौसा उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। जब बेटी के मुंह से मां को मौसा की करतूत पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मामला वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के सामने घाट इलाके का है। 12 वर्षीय बच्ची के पिता की बीते अप्रैल में कोरोना से मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर की खराब आर्थिक स्थिति देख चितईपुर क्षेत्र के गौतम नगर के रहने वाले मौसा अमित सरकार ने पालन-पोषण का जिम्मा लिया।

बच्ची को अपने साथ घर ले गया। घर ले जाकर अमित लगातार बच्ची के साथ मुंह काला करने लगा। मौसा के घिनौनी करतूतों से आजिज आकर बच्ची ने पूरी घटनाक्रम अपनी मां से बताई। बच्ची की मां ने लंका थाने में तहरीर देकर दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। लंका थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

पढ़ेंः पुलिस आयुक्त के आवास पर आत्मदाह करने पहुंची दरोगा की पत्नी, पति के खिलाफ शिकायत नहीं सुने जाने से थी क्षुब्ध

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें