फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: देवर ने भाभी की धारदार हथियार से की हत्या, पटाखा छोड़ने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 30 Mar 2021 09:24 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में पटाखा छोड़ने को लेकर हुए विवाद में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। धारदार सरौते से देवर ने सोमवार रात वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


वाराणसी जनपद के रहीमपुर के मुर्शिद खां और तौसीक खां सगे भाई हैं। सोमवार को मुर्शिद खां के लड़के पटाखा छोड़ रहे थे। पटाखे से हो रही तेज आवाज के कारण तौसीक खां ने पटाखा छोड़ने से मना किया। इसी बात को लेकर मुर्शिद खां की पत्नी रोशन जहां (48) से तौसीक का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि तौसीक ने धारदार सरौते से रोशन जहां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन का परिजन आनन फानन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान देर रात रोशन जहां की मौत हो गई। रोशन के पति मुर्शिद खां की तहरीर पर पुलिस ने तौसीफ खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं देर रात पुलिस ने तौसीफ को गिरफ्तार किया। उसके घर से हत्या में प्रयुक्त सरौता बरामद हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें