फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिहार से जुड़ा है युवक की हत्या का तार, पति के अंतिम दर्शन करने भी नहीं पहुंची पत्नी 

Wed, 31 Mar 2021 10:34 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

  • सूचना के बाद भी पत्नी का ससुराल न पहुंचना उठा रहा सवाल
  • वारदात के बाद से ही पत्नी का मोबाइल बंद चल रहा है
विज्ञापन
हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित वैनी गांव निवासी राजू (35) की गला रेतकर मौत के घाट उतारने वालों को दबोचने के लिए पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस को हत्या से जुड़े कुछ ठोस सुराग हाथ लगे हैं। युवक की हत्या का तार बिहार से जुड़ने की बात सामने आई है। वहीं पति की मौत की सूचना मिलने के बाद भी पत्नी का ससुराल न पहुंचना भी पुलिस के जेहन में कई सवाल पैदा कर रहा है। घटना के बाद से ही पत्नी का मोबाइल बंद चल रहा है। सर्विलांस की मदद से भी पुलिस हत्यारोपियों के गिरेबान तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन

  
सोमवार की रात वैनी गांव निवासी राजू अपने बाहर वाले कमरे में सोया था। मंगलवार की सुबह राजू की मां धनेसरी सोकर उठी तो उनका बेटा खून से लथपथ पड़ा था। किसी धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या की गई थी। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद घटना का पर्दाफाश करने में जुटी है। 

बिहार के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस की दबिश

Trending Videos
विज्ञापन

एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने एएसपी और सीओ के पर्यवेक्षण में रायपुर एसओ विश्वज्योति राय, स्वाट टीम प्रभारी अमित तिवारी, एसओ प्रभारी श्याम बहादुर यादव, सर्विलांस प्रभारी सरोजमा सिंह को घटना का खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी है। दूूसरे दिन बुधवार को भी टीमें अलग-अलग दबिश देने में जुटी रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस की एक टीम बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी दबिश दे रही है। हत्या का तार वहां से भी जुड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीमें अलग-अलग दबिश दे रही हैं। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। - डॉ. राजीव सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें