इसके बाद दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद के लिए महिला ने आवेदन किया तो तहसील के कानूनगो ने उससे 10 हजार रुपये मांगे। जब उसने यह रकम दे दी तो वह महिला के मोबाइल पर फोन कर अश्लील बातें करने लगा और बेजा मांग भी रख दी। ऐसा न करने पर सरकारी योजना का लाभ न दिलाने की धमकी भी दे रहा है। बुधवार को भी महिला रौनापार थाने पर शिकायत लेकर पहुंची थी। वहां संवाददाता से मुलाकात होने पर आपबीती बताते हुए रोने लगी और कानूनगो की हरकत की मोबाइल में रिकार्ड ऑडियो व वीडियो उपलब्ध करा दी।
प्रकरण अभी मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि ऑडियो व वीडियो है तो उसकी जांच कराकर दोषी कर्मी के खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पीड़ित महिला योजना के तहत लाभ पाने की हकदार है तो उसे उसका हक भी दिलाया जाएगा। - राजेश कुमार, जिलाधिकारी, आजमगढ़।