फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सिर पर इतने वार कि कान कटकर हो गया अलग, प्रेमिका और पत्नी से अवैध संबंध की खुन्नस में हत्या; दाे अरेस्ट

Fri, 07 Aug 2026 08:30 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Crime: मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव में बलवंत की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार, शराब पिलाने के बाद पत्नी और प्रेमिका से अवैध संबंध की रंजिश में दो दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सेमराजपुर चट्टी और गहनी गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
आरोपियों से पूछताछ जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गहनी गांव निवासी बलवंत सिंह (28) की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उन्हीं के गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू और देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों ने जुर्म कबूल किया। 

विज्ञापन




विवेक सिंह की प्रेमिका और योगेंद्र यादव की पत्नी से बलवंत का अवैध संबंध होने के कारण हत्या की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद न्यायिक हिरासत में दोनों जेल भेज दिए गए। 

विज्ञापन

बलवंत सिंह बीते तीन अगस्त की रात खाना खाकर घर से लगभग दो किमी दूर स्थित ट्यूबवेल पर सोने के लिए गए थे। चार अगस्त की सुबह करीब छह बजे खेत की मेड़ पर खून से लथपथ उनका शव मिला था। उनके सिर पर गंभीर चोट के निशान और कटे हुए कान हत्या की ओर इशारा कर रहे थे। ग्रामीणों की दबी जुबान पर भी इसकी चर्चा थी। पिता प्रदीप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसी रात अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। 

एसपी कमलेश बहादुर ने हत्या का खुलासा और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, थाना और सर्विलांस टीम गठित की थी। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर दो दिन तक पूछताछ किया गया। पूरी तरह से पुष्टि होने पर पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मुख्य हत्यारोपी गहनी गांव निवासी विवेक सिंह उर्फ सिट्टू को उसके गांव स्थित एक ट्यूबवेल के पास से और योगेंद्र यादव को सेमराजपुर चट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

बलवंत सिंह की हत्या के दोनों आरोपी। - फोटो : संवाद
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि बलवंत सिंह का उसके गांव निवासी दोस्त विवेक सिंह की परिचित महिला और देवेंद्र यादव की पत्नी के साथ संबंध को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते तीन अगस्त को दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से बलवंत को शराब पिलाई और ट्यूबवेल के पास ले जाकर डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के पश्चात विवेक सिंह, बलवंत का मोबाइल जेब से निकालकर ले गया और रमेश सिंह के ट्यूबवेल के पास छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बलवंत के हत्यारोपी दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों उसके गांव के ही निवासी हैं। एक की प्रेमिका और दूसरी की पत्नी से बलवंत का संबंध होने के कारण काफी दिनों से विवाद चल रहा था। तीन अगस्त की रात दोनों ने उसे शराब पिलाई और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। - अनूप कुमार, एएसपी, मऊ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें