फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वाराणसी में सलमान खान दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, धर्मांतरण का भी मामला; शाहरुख की तलाश

Fri, 07 Aug 2026 08:28 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाल नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: वाराणसी की सिगरा पुलिस ने दुष्कर्म और उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे के वांछित आरोपी सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान को गिरफ्तार किया। आरोपी को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
सिगरा पुलिस की गिरफ्त में सलमान खान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: वाराणसी कमिश्नरेट की सिगरा पुलिस ने दुष्कर्म, धर्मांतरण समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान (32) पुत्र मकबूल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे शुक्रवार को श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन और सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के निर्देशन में सिगरा थाना पुलिस ने की।

सिगरा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 350/2026 दर्ज है। इस मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के साथ उत्तर प्रदेश धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 की धारा 3/5(1) के तहत भी आरोप दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहा था।

आरोपी का स्थायी पता रामापुरा नई बस्ती, लक्सा थाना क्षेत्र बताया गया है, जबकि वह सिगरा थाना क्षेत्र के निराला नगर स्थित बालाजी अपार्टमेंट में भी रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे श्रीराम कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार सन्नी सिंह उर्फ सलमान खान के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2024 में लक्सा थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मुकदमा तथा वर्ष 2021 में सिगरा थाने में मारपीट, तोड़फोड़ और घर में घुसकर हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। मौजूदा मुकदमा उसके खिलाफ तीसरा आपराधिक मामला है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, निरीक्षक विवेक कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक सुधीर कुमार अग्रहरि, हेड कांस्टेबल अनंत कुमार सिंह, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तथा आरक्षी उमेश कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लक्सा थाना क्षेत्र के रामापुरा नई बस्ती का निवासी है। सलमान वर्तमान में सिगरा के निराला नगर कॉलोनी में रहता है। उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। 2024 में लक्सा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला उस पर दर्ज है। 2021 में सिगरा थाने में मारपीट, तोड़फोड़ और घर में घुसने का एक और मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें