फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की हत्या में सहेली सहित तीन पर हत्या का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सामनेघाट पुल स्थित गंगा किनारे से बुधवार को बरामद युवती के शव के मामले में भेलूपुर पुलिस ने शुक्रवार को युवती की सहेली समेत तीन के खिलाफ हत्या समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया। युवती के पिता का आरोप है कि गुरुधाम चौराहे के पास किराये के मकान में रहकर कंप्यूटर कोर्स करने वाली बेटी संजना तिवारी की हत्या उसकी सहेली के एक रिश्तेदार राहुल तिवारी और आशीष पांडेय ने कराई। इसमें सहेली भी शामिल है।
विज्ञापन

मिर्जापुर, चुनार के गंगेश्वर नाथ मुहल्ला निवासी आशुतोष तिवारी पिता का आरोप है कि राहुल तिवारी उर्फ आलोक आए दिन बेटी को तंग करता था। इसका जिक्र बेटी कई बार अपने मां से कर चुकी थी। कुछ दिन पहले ही राहुल और आशीष ने बेटी संजना को गुरुधाम के पास कोचिंग में छेड़ा था। इस पर बेटी ने उसे थप्पड़ मारा था। इसी थप्पड़ से तिलमिलाए राहुल ने बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी।
16 अगस्त की सुबह बेटी की सहेली दिपीसा ने बेटे प्रियांशु को फोन करके जानकारी दी कि संजना गायब हो गई है। इसके बाद भेलूपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच की जा रही है। हास्टल, कोचिंग के लोगों से बातचीत करते हुए अन्य दो युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें