फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: दालमंडी में पांच और जर्जर भवनों पर होगी कार्रवाई, नगर निगम ने बनाई है ये कार्ययोजना

Tue, 17 Feb 2026 09:59 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

दालमंडी सड़क चौड़ीकरण के लिए भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई जारी है। इसी बीच दालमंडी में 21 के अलावा पांच और जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्ययोजना बनाई गई है। 
विज्ञापन
दालमंडी - फोटो : महमूद खान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दालमंडी में 21 के अलावा पांच और जर्जर भवनों को तोड़ा जाएगा। नगर निगम की ओर से कार्ययोजना बनाई गई है। दशाश्वमेध में पांच और कोतवाली जोन में 21 जर्जर भवनों को चिह्नित किया गया था। जिन पर कार्रवाई की गई थी। 

विज्ञापन


दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन की ओर से लगातार मुनादी कराई जा रही है। क्षेत्र में लाउड हेलर से लोगों को भवनों को तोड़ने की सूचना दी जा रही है। पूर्व में तोड़े गए मकानों के मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। 

पीडब्ल्यूडी की ओर से 200 मजदूरों को लगाया गया है। जो पुराने और क्षतिग्रस्त हिस्सों का मलबा हटाने में जुटे हैं। मलबा हटने के बाद सड़क के दोनों ओर चौड़ाई का आकलन किया जाएगा, ताकि आगे की कार्ययोजना तय की जा सके। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: बार एसोसिएशन के चुनाव में अब महिला अधिवक्ताओं की होगी 30% भागीदारी, पढ़ें- पूरी जानकारी
विज्ञापन


दालमंडी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया। आसपास बैरिकेडिंग कर दिया गया था। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में मिलीजुली प्रतिक्रिया है। कुछ का कहना है कि चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं कुछ व्यापारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था और मुआवजे की मांग की है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें