फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्ट्रीट लाइट किसी भी विभाग की हो, मरम्मत कराएगा नगर निगम; शिकायतों की मिली भरमार

Fri, 18 Oct 2024 11:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के खराब होने की समस्याएं आ रही हैं। इस कारण काफी दिनों से शिकायतें आ रही थीं। नगर निगम के साथ ईईएसएल की समन्वय बैठक हुई। इसके लिए सदन ने भी आलोक विभाग को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट खराब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को लेकर आए दिन समस्या आ रही है। इसे देखते हुए तय किया गया कि शहर में किसी भी विभाग की ओर से स्ट्रीट लाइट लगाई गई हो, लेकिन वह खराब होगी तो उसकी मरम्मत नगर निगम कराएगा। 

विज्ञापन


पिछले दिनों ईईएसएल के अधिकारियों को बुलाया गया था। उनके साथ नगर निगम की समन्वय बैठक हुई। इसके लिए नगर निगम सदन ने भी आलोक विभाग को आदेशित किया है। पिछले दिनों जांच में पांच हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटें बंद पाई गईं थीं। इनमें वीडीए, पीडब्ल्यूडी, पंचायत, ग्राम्य विकास, विधायक निधि आदि मदों से स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थी।

इनमें से अधिकांश लाइटें जब बंद हुई तो लोगों ने नगर निगम में शिकायत की। नगर निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अपने रिकॉर्ड से उस लाइट का मिलान किया। रिकॉर्ड न मिलने के बाद उन्होंने बंद स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई। 
विज्ञापन


बाद में इसे लेकर काफी हो हल्ला मचा। फिर तय हुआ कि नगर निगम सीमा में लगने वाले स्ट्रीट लाइट की देखभाल की जिम्मेदारी नगर निगम उठाएगा। इसके लिए सभी विभागों से सामंजस्य बनाने के लिए मेयर अशोक कुमार तिवारी ने आलोक विभाग को निर्देशित किया था। अधिशासी अभियंता एके सक्सेना ने बताया कि खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही सभी स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें