फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम ने दोबारा सील की फूल मंडी, संचालक ने किया आत्मदाह का प्रयास; अफसरों में हड़कंप

Tue, 20 Jan 2026 06:02 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: उक्त मामले की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें नगर निगम कर्मियों के सामने मंडी संचालक ने जमकर हंगामा किया। खुद पर पेट्रोल छिड़कने के साथ ही कर्मियों पर भी फेंकने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: किसान फूल मंडी को सील करने के दौरान सरकारी कार्य में बाधा, अतिक्रमण और गाली-गलौज के मामले में संचालक विशाल दुबे के खिलाफ सिगरा थाने में सोमवार देर शाम प्राथमिकी दर्ज की गई। किसान फूलमंडी के विशाल दुबे ने आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे विफल कर दिया। सिगरा इंस्पेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया। विशाल दुबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन




इस हल्ला-हंगामा के बीच नगर निगम ने मलदहिया–इंग्लिशिया लाइन स्थित किसान फूल मंडी को दोबारा सील कर दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों और दूसरे पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। दूसरे पक्ष के विशाल दुबे ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में होने के बावजूद नगर निगम तीन थानों की फोर्स लेकर आया और मंडी को दोबारा सील कर दी। वहीं सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने कहा कि मामला हाईकोर्ट में है, लेकिन वहां अवैध वसूली की जा रही थी, इसलिए कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

किसानों के लिए फूलमंडी का आवंटन निशुल्क
घटना के बाद नगर निगम ने फैसला लिया है कि अब फूल विक्रेताओं और किसानों को किसी बिचौलिए या अवैध वसूली करने वालों के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा। नगर निगम ने अपील की है कि किसान सीधे निगम से अनुबंध करें और वैधानिक रूप से अपना स्थान सुरक्षित करें। नई व्यवस्था के तहत गरीब किसानों के लिए फूल मंडी में आवंटन पूरी तरह निशुल्क रखने की तैयारी है। बिचौलियों को पूरी तरह बाहर कर सीधे निगम और किसानों के बीच अनुबंध कराया जा रहा है।

500 किसानों को होगा फायदा
नगर निगम के नायब तहसीलदार स्वयं माला-फूल विक्रेताओं और किसानों से संपर्क कर उन्हें इस पारदर्शी प्रक्रिया से जोड़ रहे हैं। इससे करीब 500 किसानों और छोटे व्यापारियों को शोषण-मुक्त व्यापार का अधिकार मिलेगा। यह भूमि रक्षा संपदा विभाग की है और नगर निगम के प्रबंधाधीन है। निगम ने स्पष्ट किया है कि मंडी परिसर में नियमों के विरुद्ध किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

45 करोड़ की जमीन पर अब निगम का कब्जा
नगर निगम की यह कार्रवाई न केवल किसानों के हित में है, बल्कि सरकारी संपत्ति को बचाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है। करीब 11 हजार स्क्वायर फीट के इस भूभाग की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 45 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। रक्षा संपदा विभाग के स्वामित्व वाली और नगर निगम के प्रबंधाधीन इस जमीन पर लंबे समय से कुछ लोगों का कब्जा था। निगम ने इसे पूरी तरह कब्जा-मुक्त कराकर अब किसानों को निशुल्क आवंटन देने का निर्णय लिया है। इससे करीब 500 किसानों और छोटे व्यापारियों को शोषण-मुक्त व्यापार के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा।
विज्ञापन

नगर निगम किसानों और फूल विक्रेताओं को निशुल्क आवंटन की सुविधा देने जा रहा है। ऐसे में किसान सीधे नगर निगम से अनुबंध करें। हमारा लक्ष्य है कि बाबा के धाम में फूल बेचने वाले किसी भी गरीब किसान का एक भी रुपया शोषण में न जाए। - हिमांशु नागपाल, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें