48 घंटे में बदल सकता है मौसम
यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही कोहरे में कमी आने से 22 जनवरी से बारिश की संभावना बनी है।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा के दिशा में बदलाव और आसमान में बादलों की उपस्थिति से पिछले 24 घंटों के दौरान बीती रात प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में औसतन 4-6 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। दो सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से 22 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वर्षा का दौर शुरू होगा जो कि आगे बनारस सहित पूर्वी यूपी तक आएगा।