वाराणसी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान एक गाड़ी सामान जब्त किया गया। सिगरा से रथयात्रा होते हुए कमच्छा, भेलूपुर, रविन्द्रपुरी, संत रविदास गेट, लंका, नरियां, सुंदरपुर, भिखारीपुर, बनारस स्टेशन, महमूरगंज, से रथयात्रा होते हुए वापस सिगरा तक अतिक्रमण हटवाए गए। कुछ स्थाई अतिक्रमण (चबूतरा, छोटी दीवाल, पक्का चूल्हा) भी ध्वस्त किया गया।
रविंद्रपुरी स्थित अस्सी नदी पर अवैध निर्माण की सूचना की जांच की गई। जमीन की पैमाईश के लिए राजस्व विभाग को सूचित किया गया है ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके द्य रविंद्रपुरी स्थित वेंडिंग जोन को व्यवस्थित कर कुछ सामान जब्त कर लिया गया। बगल में मंदिर के पास अवैध दुकानें लगी हुई थी। सभी को हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया। दुकानदारों से ही इलाके में सफाई करवाई गई। पिपलानी कटरा से प्राप्त शिकायत को निस्तारित किया गया। सड़क और पटरी से अतिक्रमण हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया। वही कुछ अवैध झुग्गियां भी बनी हुई थीं, उन्हें खाली करवा कर ध्वस्त करवाया गया।