नगर विकास मंत्री, प्रमुख सचिव नगर विकास के निर्देश पर वाराणसी नगर निगम की महापौर, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त ने क्या टिप्पणी लिखी है? महापौर की ओर से वर्चुअल अधिवेशन बुलाए जाने पर क्या अपर नगर आयुक्त को टिप्पणी का अधिकार है? कोरोना काल में नगर निगम में क्या कोई डॉक्टर मौजूद था? क्या एक सेनेटरी इंस्पेक्टर वहां नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर कार्यरत था? क्या कोविड-19 के मद्देनजर कोई कण्ट्रोल स्थापित किया था? मरीजों के लिए कोई डाटा बैंक बनाया है? इन सभी सवालों का जवाब अगली बैठक में नगर निगम वाराणसी को देना होगा।