फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट पर अवैध पर्ची काटते समय नगर आयुक्त ने पकड़ा, दुर्गाकुंड में भी कार्रवाई; पर्चियां जब्त

Fri, 17 May 2024 01:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: नगर आयुक्त ने चेतावनी दी कि एमपास डिवाइस से शुल्क लिया जाए। अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा चालकों से अपील की है कि कागज की छपी पर्ची स्वीकार न करें।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाहन स्टैंडों पर अवैध पर्ची की शिकायत पर नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने कैंट स्टेशन पर छापा मारा। फ्लाईओवर के नीचे ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पर संचालक रमाशंकर पांडेय के नाम से छपी अवैध पर्ची पर 10 और 15 रुपये शुल्क लिखा था। पर्ची पर न तो क्रमांक था और न ही नगर निगम की अधिकृत मुहर लगी थी। केवल नगर निगम वाराणसी लिखा था। 

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से आवंटित स्टैंडों से एमपास डिवाइस से शुल्क लेने का आदेश जारी है। जांच के बाद सभी पर्चियां जब्त कर ली गई हैं। राजस्व विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव ने दुर्गाकुंड स्थित स्टैंड की जांच की। यहां भी अवैध रूप से पर्ची काटकर वसूली की जा रही थी। उन्होंने पर्ची जब्त कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें