फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में 'मुलायम यादव' की पौने दो करोड़ की संपत्ति होगी जब्त

Wed, 20 Sep 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
यूपी100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के आजमगढ़ रौनापार, जीयनपुर, बिलरियागंज और मुबारकपुर में जहरीली शराब पीने से अलग-अलग हुई 86 लोगों की मौत के मुख्य जिम्मेदार मुलायम उर्फ सुरेंद्र यादव की पौने दो करोड़ की संपत्ति जब्त होगी। एसपी की रिपोर्ट पर डीएम ने मंगलवार को मुहर लगा दी।  
विज्ञापन


17 अक्तूबर 2013 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में जहरीली शराब पीने से दो दिन के भीतर 56 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव निवासी मुलायम उर्फ सुरेंद्र यादव का नाम प्रमुख आरोपी के रूप में आया था।

इस मामले में मुलायम काफी दिनों तक जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा हो गया। पुलिस की ढिलाई का लाभ उठाकर उसने अपना कारोबार और बढ़ा लिया। इसके यहां से तैयार कच्ची शराब की सप्लाई एजेंटों के जरिए देवारा की गली-गली में होने लगी।
विज्ञापन


सात जुलाई 2017 को रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया, जीयनपुर के अजमतगढ़ नगर पंचायत और बिलरियागंज में जहरीली शराब पीने से 30 लोगों की मौत हो गई। इस मामले का भी मुख्य आरोपी मुलायम उर्फ सुरेंद्र है, जो इस समय जेल में है।

मुलायम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उस पर गैगेस्टर लगाया। गैंगेस्टर की कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद मुलायम की संपत्ति जब्त करने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी के जरिए रिपोर्ट डीएम को भेजी गई। मंगलवार को डीएम ने एसपी की रिपोर्ट पर हरी झंडी दे दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें