फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों को राजनीति में लाया जाए, हम उन्हें पद देंगे: मुलायम सिंह यादव

Fri, 21 Dec 2018 11:04 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
अनावरण समारोह में मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि लड़कियों को राजनीति में लाया जाए, हम उन्हें पद देंगे। सरकार बनने पर उनकी बराबर की हिस्सेदारी भी रहेगी। लोकसभा का आगामी चुनाव महत्वपूर्ण है यह देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। केंद्र में जो सरकार बनेगी, उसमें सपा की हिस्सेदारी रहेगी।
विज्ञापन


वे जौनपुर के  आदमपुर स्थित श्रीराम पीजी कॉलेज में हीरावती देवी की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।  अपने सात मिनट के संबोधन में उन्होंने पूर्व मंत्री और मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव का चार बार नाम लेकर जिताने की बात कही। कहा कि पारसनाथ को लड़ाना है और भारी बहुमत से जिताना है, दूसरे की जमानत को जब्त कराना है।

पारस से मेरा संबंध अच्छा था और रहेगा। तुम जितना लोकसभा सीट सपा को दोगे, हम मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि चीन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वह धोखेबाज है। जबकि पाकिस्तान को छोटा भाई बताया। इसके पूर्व उन्होंने पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की मूर्ति का अनावरण किया। 
विज्ञापन

 

सपा की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा गए मुलायम

समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव को बार-बार जीताने की अपील कर सपा की राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा गए। अखिलेश के करीबी नेताओं के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इस तरीके से बार-बार लोकसभा चुनाव और पारसनाथ यादव को जीताने के लिए जनसमूह से हाथ उठाकर हां में हां मिलवाया, उससे यही संकेत जा रहा है कि पारसनाथ यादव को लोकसभा चुनाव 2019 में लड़ने की हरी झंडी मुलायम की तरफ से दे दी गई है।

पूर्व ब्लाक हीरावती देवी के मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में श्रीराम पीजी कालेज आदमपुर निगोह में आए मुलायम सिंह यादव का पूरा भाषण पारस पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने चार बार पारस का नाम लिया। अपनी उनके साथ नजदीकी का बखान किया और टिकट पक्का करने का संकेत दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मंशा क्या है यह तो वहीं बताएंगे, लेकिन उनके पिता ने जिले में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। अन्य दलों में भी खलबली मच गई है कि पारसनाथ यादव चुनाव लड़ सकते हैं।

पारसनाथ यादव कई बार विधायक, दो बार सांसद रह चुके हैं। सपा बसपा समझौता होने के बाद जिले की दो लोकसभा सीट में एक सपा की झोली में जानी तय है। ऐसे में पारसनाथ कहां से चुनाव लड़ते हैं, यह तो समय बताएगा। वैसे सपा में अखिलेश के कई करीबी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं। इस बार जौनपुर और मछलीशहर दोनों सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इस मसले पर बोलने के लिए सपा का कोई दिग्गज तैयार नहीं है। खुद पारसनाथ भी मौन साधे हुए हैं। वह यह कह रहे हैं कि नेताजी का जो भी आदेश होगा उसे माना जाएगा।
विज्ञापन

 पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया।  श्रीराम पीजी कॉलेज में उन्होंने लोगों से सपा के लिए वोट मांगे। इस दौरान चीन को धोखेबाज और पाकिस्तान को छोटा भाई बताया। अपने सात मिनट के भाषण में उन्होंने पूर्व मंत्री और मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव का चार बार नाम लेकर उन्हें जिताने की बात कही।

कहा कि पारसनाथ को लड़ाना है और भारी बहुमत से जिताना है, दूसरे की जमानत को जब्त कराना है। पारस से मेरा संबंध अच्छा था और रहेगा। तुम जितनी लोकसभा सीटें सपा को दोगे, हम मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि चीन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। वह धोखेबाज है। जबकि पाकिस्तान को छोटा भाई बताया।

इसके पूर्व उन्होंने कॉलेज परिसर में पूर्व ब्लाक प्रमुख हीरावती देवी की मूर्ति का अनावरण किया। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पांच घंटे की देरी से समारोह स्थल पर पहुंचे। इस दौरान लोग उनके इंतजार में परेशान थे। आने के बाद सीधे वह हीरावती यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद सीधे मंच पर पहुंचे और सात मिनट तक सभा को संबोधित किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें