पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य में सुधार के लिए स्थानिय इकाई के नेताओं ने रविवार को लोहटिया स्थित बड़ा गणेश में विशेष प्रार्थना की। सपा संरक्षक के गिरते स्वास्थ्य से चिंति सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पार्टी सदस्य बड़ा गणेश पहुंचे और करीब एक घंटे तक मंदीर में प्रर्थना की। पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष पूजन अर्चन करने वालों में सत्यनारायण यादव, महेश यादव, नंदु विश्वकर्र्मा, वैभव शर्मा आदि उपस्थित थे।