युवक को घर में घुसकर पीटा, मुकदमा दर्ज
सरसौली भोजूबीर निवासी एक व्यक्ति को वाहन के धक्के से घायल युवक को क्लिनिक पर ले जाकर उपचार कराना महंगा पड़ा। घायल के नाराज साथियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में कैंट पुलिस ने मुकदमा किया है।
पीड़ित राजेश कुमार सोनकर के अनुसार सोमवार को उसके घर के सामने ऑटो के धक्के से घायल एक व्यक्ति को वह घर के बगल में क्लिनिक में ले जा कर उपचार कराया और घर चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद अज्ञात छह से सात की संख्या में लोग लाठी डंडे से लैस उसके घर पर चढ़ गए और मारपीट की। पास पड़ोस के लोगों के आने पर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।