फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दी तहसील बार एसोसिएशन: मुखराज प्रजापति अध्यक्ष और नागेश बने महामंत्री, दिनभर रही गहमा गहमी

Sun, 24 Dec 2023 08:12 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह 10 बजे शुरू हुई। रात आठ बजे परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर विजयी मुखराज प्रजापति को 699 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर को 593 मत मिले। महामंत्री नागेश उपाध्याय ने 937 मत प्राप्त किया और दूसरे नंबर पर रहे अनिल कुमार सिंह को 362 मत मिले।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर एडवोकेट मुखराज प्रजापति निर्वाचित हुए। महामंत्री पद पर जीत का सेहरा अधिवक्ता नागेश उपाध्याय के सिर बंधा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। सहायक सचिव प्रशासन पद पर रितेश कुमार ने बाजी मारी।

विज्ञापन


दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के चुनाव की मतगणना शनिवार की सुबह 10 बजे शुरू हुई। रात आठ बजे परिणाम घोषित किया गया। अध्यक्ष पद पर विजयी मुखराज प्रजापति को 699 मत प्राप्त हुए और उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर को 593 मत मिले। महामंत्री नागेश उपाध्याय ने 937 मत प्राप्त किया और दूसरे नंबर पर रहे अनिल कुमार सिंह को 362 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश श्रीवास्तव को 845 मत मिला। सहायक सचिव प्रशासन रितेश कुमार को 756 मत मिले। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को वर्तमान अध्यक्ष जैलेंद्र राय ने बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुखराज प्रजापति ने कहा कि वह तहसील की समस्याओं के समाधान और क्षेत्रीय जनता के हित में काम करेंगे। महामंत्री नागेश उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता हित और जनहित में काम करेंगे। विजेता प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, नंदकिशोर पटेल और प्रदीप सिंह ने प्रदान किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सर्वजीत भारद्वाज, सुनील सिंह, छेदी यादव, ज्ञान प्रकाश दूबे, गौरव उपाध्याय, तोयज सिंह, नीरज पांडेय, प्रदीप सिंह सहित अन्य अधिवक्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें