फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने में पेच, यह समस्या आ रही सामने

Wed, 04 Jul 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने की कवायद चल रही है। रेलवे स्टेशन के नाम परिवर्तन में पेच फंसा हुआ है। इसका नाम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करने में शब्दों की संख्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन


सेंटर फॉर रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम (क्रिस) में नाम बदले बिना टिकट पर नाम परिवर्तित नहीं हो सकता। इसमें किसी स्टेशन का नाम हिंदी में 15 और अंग्रेजी में 20 अक्षर का छप सकता है, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में अक्षर इससे ज्यादा है।

इसको देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को नाम छोटा कर प्रस्ताव भेजा है। उत्तर प्रदेश सरकार भी इसके लिए 18 जून को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे चुकी है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई, लेकिन जब तक सेंटर फार रेलवे इन्फार्मेशन सिस्टम में नाम नहीं बदला जाएगा, स्टेशन का नाम परिवर्तित नहीं हो सकता।
विज्ञापन


क्रिस में नाम अंकित होने के बाद ही साधारण और आरक्षित टिकट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंकित हो सकता है। क्रिस में किसी स्टेशन का नाम हिंदी में 15 में और अंग्रेजी में 20 लेटर से अधिक नहीं हो सकता, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन में शब्दों की संख्या ज्यादा है।

इसको देखते हुए दो जुलाई को पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत करा दिया है। पत्र में स्टेशन का नाम अंग्रेजी में ‘पीटी डीडी उपाध्याय जेएन’ जबकि हिंदी में ‘पं. दीनदयाल उ जं’ रखने का प्रस्ताव दिया गया है। इस प्रस्ताव को मान लिए जाने पर यूटीएस और पीआरएस में नए नाम से टिकट प्रिंट हो सकेंगे।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें