फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों से घाटों तक कीचड़

Thu, 08 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गलियों से घाटों तक कीचड़
विज्ञापन
बाढ़ के बाद बुधवार को रुक-रुक कर हुई बारिश ने शहरियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। सड़कों, गलियों से लेकर गंगा घाटों तक कीचड़ फैल गया है। कई मुहल्लों में सीवर उफनाने से लोगों का घरों से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। उफनाते सीवर और जलभराव से कई इलाकों में दिनभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन


बाढ़ हटने के बाद मौसम ठीक होने पर गंगा के प्रमुख घाटों पर धीरे-धीरे रौनक लौटने लगी थी। मगर बारिश के बाद फिर घाटों पर चारो ओर कीचड़ फैल गया। कीचड़ से घाटों और पत्थर की गलियों में फिसलन बढ़ गई। लोग गिरते-फिसलते किसी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचे। जैतपुरा इलाके के हनुमान फाटक में सीवर का पानी लोगों की चौखट तक  पहुंच गया। नगर निगम और जलकल की उदासीनता से इलाके में सीवर की समस्या बाढ़ के समय से ही है।

 बजरडीहा इलाके के जोल्हा, जक्खा, आजादनगर, तुलसीपुर में सीवर और जलभराव से लोग परेशान है। बारिश से अंधरापुल, तेलियाबाग, महमूरगंज, नई सड़क, सिगरा, जय प्रकाश नगर, बजरडीहा, हनुमानपुरा, हनुमान फाटक, तुलसीपुर में जलभराव और सीवर से लोग हलकान रहे। इसके चलते पहड़िया चौराहा, पांडेयपुर, कैंट स्टेशन, अंधरापुल, तेलियाबाग, विशेश्वरगंज, नई सड़क, चौक, गोदौलिया, मैदागिन, इंग्लिशिया लाइन, लहरतारा चौराहा समेत कई जगहों पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें