फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: भर-भराकर गिरे कच्चे मकान के मलबे में दबा परिवार, बुजुर्ग की मौत, पत्नी समेत तीन घायल

Sun, 20 Jun 2021 01:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव में सुबह नौ बजे एक कच्चा मकान गिर गया। मलबे में दंपती दब गए। इस दौरान पड़ोस से बचाव के लिए आईं दो युवतियां भी घायल हो गईं। हादसे में पति की मौत हो गई, तो बाकी तीनों  लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में लगातार बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया। इससे मलबे में परिवार दब गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, तो वहीं पत्नी घायल हो गईं। बचाव के लिए आईं पड़ोस की दो लड़कियां भी घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा(60) पुत्र रामकिशोर विश्वकर्मा खेती का काम करते हैं। रविवार की सुबह वह 9 बजे घर पर थे। पत्नी निर्मला देवी(50) खाना बना रही थी। बैजनाथ भी भोजन करने के लिए उसी के पास बैठा था। तभी मकान की एक तरफ की दीवार के कुछ टुकड़े महिला के ऊपर गिरने लगे।

बैजनाथ पत्नी को बचाने के लिए जैसे उठा, तभी दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। अचानक दीवार गिरते देख पड़ोस की दो लड़कियां प्रीति(19) और चांदनी(20) बचाने के लिए मौके पर पहुंच गई। तभी अचानक दूसरे तरफ की भी दीवार गिर पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे मकान के मलबे में सभी लोग दब गए। इनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबे से निकाल कर उपचार के लिए ले गए। जहां डॉक्टरों ने बैजनाथ को मृतक घोषित कर दिया। तीनों को बाबतपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पत्नी निर्मला देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मृतक की तीन लड़कियां और एक लड़का है। इसमें दो बड़ी लड़कियों की शादी हो चुकी है, जो अपनी ससुराल में हैं। वहीं, एक लड़की अपने मामा के घर पर रहकर पढ़ाई करती है। लड़का दीपक विश्वकर्मा(15) है, जो घटना के दौरान मौके पर नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें