फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कोरोना से दरोगा और एलआईसी के अधिकारी मौत, मुबारकपुर थाने में तैनात थे उपनिरीक्षक

Wed, 09 Sep 2020 11:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। इसमें मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना संक्रमित मुबारकपुर के दरोगा की बुधवार को मौत हुई है। वहीं, जनपद में एलआईसी में तैनात एक अधिकारी की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हुई है। 

विज्ञापन


मुबारकपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक राकेश कुमार शुक्ला पुत्र शिवशंकर शुक्ला निवासी ग्राम सुभानपुर, थाना और पोस्ट बिल्हौर, जनपद कानपुर देहात के मूल निवासी थे। 54 वर्ष के राकेश कुमार शुक्ला की बुखार व सांस लेने में दिक्कत होने पर कोरोना संक्रमण की जांच की गई थी। चार सितंबर को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनको मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान नौ सितंबर को उनकी मौत हो गई। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि राकेश खुमार शुक्ला कोरोना योद्धा थे। संक्रमण से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। उनके इस असामयिक मौत पर पूरा पुलिस परिवार शोक व्यक्त करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोरखपुर निवासी 54 वर्षीय व्यक्ति एलआईसी शाखा दो में विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। काफी दिनों से बीमार थे। पिछले दिनों कई प्राइवेट चिकित्सकों से इलाज कराया लेकिन फायदा नहीं हुआ। इसके बाद गोरखपुर के एक अस्पताल में एडमिट हुए थे। वहां कोरोना संक्रमित पाए जाने और हालत बिगड़ने पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी भी कोरोना संक्रमण से जूझ रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें