फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी पर अखिलेश-प्रियंका की अपील रंग लाई: काशी में सपाइयों और कांग्रेसियों ने जलाई क्रांति की मशाल

Wed, 09 Sep 2020 11:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बेरोजगारी के खिलाफ समाजवादी पार्टी का विरोध-प्रदर्शन जारी है। वाराणसी में बुधवार को रात 9 बजे से 9 मिनट तक मोमबत्ती, टार्च और मोबाइल की लाइट जलाकर सपाइयों ने विरोध दर्ज कराया। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव और महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में सभी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल रहे। 

विज्ञापन


समाजवादी युवजन सभा महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर सोनू और पूर्व पार्षद वरुण सिंह के नेतृत्व में लंका स्थित बीएचयू सिंह द्वार पर मोमबत्ती, टार्च व मोबाइल की लाइट जलाकर रोजगार के मुद्दे पर फेल होने का आरोप लगाते हुए सरकार का विरोध किया गया। 

महानगर अध्यक्ष सत्यप्रकाश सोनकर सोनू ने कहा कि देश का नौजवान बेरोजगारी के बोझ तले दबा जा रहा है और सरकार केवल चुनावी भाषणों में व्यस्त है। पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि अब नौजवान सवाल पूछने लगा है बेरोजगारी,महंगाई,भ्रष्टाचार ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


व्यापार सभा के महानगर उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव व नगर सचिव आलोक गुप्ता ने कहा कि जनहित के मुद्दों से केवल ध्यान भटकाया जा रहा है और रोजगार के जगह पकौड़े तलने की सलाह दी जाती है अब बेरोजगार नौजवान खुद सरकार को आइना दिखाएंगे।

सपा व्यापार सभा कैंट विधानसभा अध्यक्ष अशरफ खां और कैंट विधानसभा सचिव संजय यादव ने कहा कि जाति धर्म के जाल में फंसाकर सरकार ने नौजवानों को पीछे धकेलने का काम किया है अब इस 9 मिनट के सांकेतिक विरोध से सरकार की चूलें हिल जाएंगी।

विरोध दर्ज कराने वालों में प्रमुख रूप से राकेश कुमार पाल, सतीश पाल, ब्यूटी सोनकर,स्वप्निल सोनकर सौरभ, विक्की सोनकर, विनय भट्ट, विनोद पॉल, बाबा अली, सुभाष यादव, राहुल दास, किशन राजभर, अरविंद यादव गोलू, सचिन यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला

सपा के विरोध-प्रदर्शन को कांग्रेस ने दिया समर्थन

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा सपा के बेरोजगारी के खिलाफ अभियान को समर्थन देने के बाद वाराणसी में कांग्रेसियों ने सपा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन को समर्थन दिया। शहरभर में जगह-जगह कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने अभियान मोमबत्ती और टार्च जलाकर अभियान में हिस्सा लिया।

संर्पूणानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के गेट पर युवाओं ने महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, खजुरी में महानगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस मयंक चौबे, नदेसर पर राहुल राज, अस्सी क्षेत्र में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस चंचल शर्मा के नेतृत्व में अलग-अलग जगहों पर लोगो ने दीपक, मोमबत्ती, मोबाइल का टार्च जलाकर सरकार का विरोध किया।

पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि सरकार लगातार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है। इस दौरान रंजीत कुमार तिवारी, किशन यादव, मनोज यादव, अनुभव राय, रोहित दुबे, राहुल उपाध्याय, विनीत चौबे, आयुष तिवारी, जफर खान, आलोक यादव, ओमप्रकाश राय, नरेन्द्र मिश्र इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें