फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट ने जारी किया वारंट

Tue, 30 Nov 2021 04:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नैनी जेल में वारंट तामील कराने एक टीम भेजी गई है।
विज्ञापन
घोसी सांसद अतुल राय (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुष्कर्म के आरोपी नैनी जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। वाराणसी में लंका थाने में दर्ज आईटी एक्ट और आपराधिक साजिश मामले में पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट के आधार पर एमपी एमएलए कोर्ट ने वारंट जारी किया।

विज्ञापन


कमिश्नरेट पुलिस की एक टीम वारंट तामील कराने मंगलवार को प्रयागराज स्थित नैनी सेंट्रल गई। कोर्ट ने 14 दिसंबर को अतुल राय को तलब किया है। 16 अगस्त को नई दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट के बाहर गवाह साथी संग आत्मदाह करने वाली युवती ने अतुल राय के खिलाफ  एक मई 2019 को लंका थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसके बाद युवती ने एक और मुकदमा चार दिसंबर 2020 को लंका थाने में दर्ज कराया था कि अतुल राय के लोग उसे सोशल मीडिया पर से परेशान और बदनाम कर रहे हैं। इस मामले में साकेत नगर के रहने वाले सुधीर सिंह के खिलाफ भी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसी मुकदमे में पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट का संज्ञान लेते हुए अदालत ने अतुल राय के खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि नैनी जेल में वारंट तामील कराने एक टीम भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें