फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी को बताया चीन का एजेंट, कहा- सैनिक पीछे जा रहे तो सीने में दर्द क्यों

Mon, 15 Feb 2021 09:14 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
धर्म संसद में मनोज तिवारी का डमरू बजाकर स्वागत करते डमरू दल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी सोमवार को वाराणसी पहुंचे। यहां ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम शिवपुर में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यक्रम धर्म संसद में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। सांसद ने राहुल गांधी को चीन का एजेंट बताते हुए पलटवार किया है।

विज्ञापन


कहा कि भारत-चीन सीमा से यदि चीन के सैनिक पीछे जा रहे हैं तो राहुल गांधी के सीने में दर्द क्यों हो रहा है। सोमवार को ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में धर्मसंसद के दौरान बातचीत के दौरान वह कांग्रेस पर पूरी तरह हमलावर थे। बता दें कि 12 फरवरी को राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेसवार्ता के दौरान भारत-चीन विवाद पर पीएम मोदी पर निशाना साधा था। उसी पर भाजपा सांसद ने पलटवार किया है।

कृषि कानून पर केवल भ्रम फैलाने का काम

विज्ञापन

भाजपा सांसद ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर सरकार ने विकल्प खुले रखे हैं और लगातार प्रयास कर रही है। अभी तक 11 बार किसानों के साथ सरकार के मंत्री और प्रतिनिधि बैठक कर चुके हैं। सभी को बताया जा चुका है कि कानून को मानिए अगर नहीं मानते हैं तो कोई जबरदस्ती नहीं है। प्रियंका गांधी द्वारा लगातार महापंचायतों में शामिल होने पर कहा कि जब प्रधानमंत्री ने कह दिया कि कानून अनिवार्य नहीं है तो फिर लोगों को भ्रम की स्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए।

कृषि कानून पर लोग केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कभी महंगा तो कभी सस्ता यह तो बाजार से जुड़ा मामला है। देश को मजबूत करने के लिए सभी को साथ आना होगा। धर्म संसद का उद्देश्य ही अधर्म को दूर करना है। हर धर्म हर समाज को जोड़कर ही भारत की पहचान है। सांसद मनोज तिवारी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को बनारस पहुंचे। मंगलवार को वह काशी विद्यापीठ के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें