फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: बिहार चुनाव पर सांसद मनोज बोले- जाति की दीवार टूटी, यह जनता की जीत, युवाओं को बदलाव चाहिए

Sat, 15 Nov 2025 09:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी वाराणसी में बीएचयू प्रीमियर लीग का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव से लेकर कई सवालों के जवाब दिए। इस दाैरान उन्होंने विपक्षियों पर सियासी तीर भी छोड़े।
विज्ञापन
बीएचयू प्रीमियर लीग के शुभारंभ से पूर्व सांसद मनोज तिवारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Politics News: दिल्ली से भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने शनिवार को बीएचयू में प्रीमियर लीग का उद्घाटन किया। बिड़ला मैदान पर कई शॉट्स भी लगाए। मनोज तिवारी के आते ही हर-हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पर कहा कि जाति की दीवार टूट गई।  

विज्ञापन





वोट देने से पहले लोग ये भी सोचते हैं कि डॉक्टर बनने के बाद आप देश को बम से उड़ाने की योजना बना रहे हो। 200 डॉक्टर आतंकी गतिविधियों में लिप्त हैं। देश के लोग चिंतित हैं। हालांकि अपने साथ कई ऐसे मुस्लिम हैं जो कहते हैं कि नहीं, हमें अपने देश को मजबूत रखना है। ऐसे में बिहार का रिजल्ट नई राजनीतिक संस्कृति की शुरुआत है। ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन से किसी ने दिल्ली घटना पर आतंकियों को दोषी नहीं ठहराया।

विज्ञापन

30 वोट से जीतना लोकतंत्र की खूबसूरती
मनोज तिवारी ने कहा कि ये लोकतंत्र की खूबसूरती है कि रामगढ़ की सीट पर 30 वोट से अशोक सिंह हार गए। इसको हमने स्वीकार किया। पहले तो 5 हजार का अंतर होता था तो डीएम को फरमान आ जाता था कि ए डीएम साहब सर्टिफिकेट दो। लोकतंत्र की कितनी खूबसूरती है कि 30 वोट से हार जीत हो रही है। चुनाव आयोग को दोषी बताने में अपनी असफलता छिपाते हैं।

जो हमारे वोट बैंक नहीं उन्होंने भी की तारीफ
मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव में 78 जगहों पर प्रचार किया है। जो हमारे वोट बैंक नहीं थे वो भी तारीफ कर रहे थे। एक लड़का यादव था। एयरपोर्ट पर उतरकर कहता है कि काम तो अच्छा किया लेकिन वोट भी देगा तो ये लोग कहेंगे कि वोट नहीं दिया। पूर्वांचल और बिहार पहले जाति आधार पर बंट गया था। यहां के नेताओं ने हमें इसी आधार पर लुभाया और समझाया। लेकिन बिहार चुनाव के बाद समझ आया कि लोगों ने वेलफेयर और विकास स्कीम को टेस्ट करना शुरू कर दिया है। हम जीते हैं या एनडीए जीती है ऐसा ही नहीं बल्कि जनता की जीत है। युवाओं और महिलाओं ने इस चुनाव में बड़े पैमाने पर मतदान कर नया राजनीतिक संदेश दिया है।
विज्ञापन

महामना को किया नमन
बीपीएल में मनोज तिवारी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। कहा कि काशी की धरती हमेशा ज्ञान, संस्कृति और राष्ट्र भावना की प्रेरणा देती है। खेल बहुत जरूरी है। आजकल कैनवास क्रिकेट बहुत पॉपुलर हो रहा है। लीग के आयोजक सत्य नारायण रघुवंशी समेत सैकड़ों छात्रों की तारीफ की। कहा कि खेल से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। आप एक साथ 20-30 टीम के खिलाड़ियों को लेकर चलते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें