पेट्रोलियम संकट के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के बावजूद ईरान भारत के हितों को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं रखता है। उन्होंने संकेत दिया कि ऊर्जा आपूर्ति के मामले में भारत को संतुलित और दूरदर्शी नीति अपनाने की आवश्यकता है, ताकि आम जनता पर इसका बोझ कम पड़े।
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार वैश्विक मंच पर देश की बात को प्रभावी तरीके से रखने में सफल नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक राजनीति तेजी से बदल रही है, भारत को अधिक सक्रिय और स्पष्ट भूमिका निभानी चाहिए।
इस दौरान अब्बास अंसारी और मोहम्मदाबाद विधायक शोएब अंसारी भी मौजूद रहे। नमाज के बाद जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। सभी ने क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।