फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हौसलाबुलंद चोरों ने सर्राफा की दुकान को बनाया निशाना, 25 लाख से अधिक का माल साफ

Thu, 28 Nov 2019 03:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद भीड़
विज्ञापन

जौनपुर जिले के नेवढिया थाना क्षेत्र के इटाएं बाजार में बीती रात हौसलबुलंद चोरों ने सर्राफा की दुकान प्रधान आभूषण कला केंद्र को निशाना बनाया और छत के सहारे दुकान में पीछे के रास्ते से घुसकर दुकान का लाकर तोड़कर तीन लाख नगदी सहित लाखों रुपये के मूल्य का आभूषण उठा ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई और मौके पर पहुचे एसपी ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी मडियाहू सहित फोरेंसिक टीम व डॉस्क्वायड मौके पर जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


बता दें कि थाना क्षेत्र के ही भवानीगंज गांव निवासी पुरषोत्तम सेठ की इटाएं बाजार में प्रधान आभूषण कला केंद्र के नाम से सर्राफा की दुकान है। जिसके संचालन की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम सेठ के बेटे सुनील सेठ उठाते हैं। बुधवार रात को दुकान बंदकर दुकान मालिक अपने घर भवानीगंज चले गए।

रात में पहुंचे अज्ञात चोरों ने छत के सहारे दुकान के अंदर घुसकर उसमें रखे एक तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें से तीन लाख नकदी, 400 ग्राम सोना और 20 किलो चांदी,एक लाइसेंसी रिवाल्वर व अन्य सामान उठा ले गए। सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो वहां का नजारा देख हतप्रभ हो गए।
विज्ञापन


कमरे में रखी तिजोरी का लाकर टूटा हुआ था और सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। दुकान मालिक ने सूचना तुरंत नेवढिया पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष नेवढिया राजनाथ चौरसिया पुलिस बल के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए।

सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण संजय राय, क्षेत्राधिकारी मडियाहूं अवधेश कुमार शुक्ला डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच—पड़ताल में जुट गए। वहीं एसपी ग्रामीण ने स्थानीय पुलिस को सक्रियतापूर्वक जांच करने के निर्देश दिए। वही खबर लिखने तक पीड़ित द्वारा पुलिस को कोई भी लिखित तहरीर नहीं दी गई है। इस संदर्भ में एसपी ग्रामीण संजय राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें