फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का रजिस्ट्रेशन सरकारी अस्पताल में और प्रसव प्राइवेट में, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Wed, 17 Jan 2018 10:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस के हरहुआ में पीएचसी और सीएचसी पर सरकारी सुविधा के बंटवारे का खेल चल रहा है। पैसों के लालच में कुछ लोगों की मिलभगत से सरकार और जनता दोनों को चूना लग रहा है।
विज्ञापन


एएनएम और आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं का रजिस्टेशन सरकारी अस्पताल में कराकर प्राइवेट अस्पताल में प्रसव करा रही हैं। इससे दोनों जगहों से कमीशन मिल जा रहा है।

ऐसा ही एक मामला हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामने आया। हरहुआ क्षेत्र के बेदी गांव की गर्भवती ज्योति 13 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमीशन का खेल

demo pic
​अस्पताल में महिला का रजिस्ट्रेशन किया गया। 14 जनवरी को उसे डिस्चार्ज दिखाया गया। यहीं नहीं, एंबुलेंस से घर छोड़ना भी दिखाया गया। जबकि महिला का प्रसव किसी प्राइवेट अस्पताल में हुआ है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को जब इस घटना की जानकारी हुई तो वह कार्रवाई की जगह इस मामले में लीपापोती कराने लगे। चिकित्साधिकारी शिवसागर कनौजिया ने पहले अनभिज्ञता जाहिर की।

सके साथ ही कहा कि कभी-कभी महिलाएं रजिस्ट्रेशन के बाद प्राइवेट अस्पताल में चली जाती हैं। अगर ऐसा हुआ है तो संबंधित एएनएम व आशा कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें