फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मदर्स डे मनाने की खास तैयारी कर रहे बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मां ममता का सागर होती है, जो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे की सेवा करती है। फिर चाहे मां पास हो या दूर उसके प्यार में कभी कमी नहीं आती है। उसके मान सम्मान के लिए हर साल 10 मई को अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस मनाया जाता है। हालांकि कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी अपने घर पर ही रहकर मां के लिए इस दिन को खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। लॉकडाउन में किसी ने मां के लिए कविता लिखी है, तो कोई केक व कार्ड बनाकर अपना प्यार दिखाना चाहता है।
विज्ञापन

बहुत दिनों बाद लॉकडाउन में ऐसा मौका मिला है कि मदर्स डे पर मां के पास हूं। इसलिए इस दिन को यादगार बनाने के लिए मैंने केक तैयार करने की पूरी प्लानिंग कर ली है। - श्वेता सेठ, कमच्छा
वैसे तो मैं हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट करती हूं। मेरे लिए मां और पिता मेरी मां ही है। उनके इस दिन को खास बनाने के लिए मैंने कविता तैयार की है।- साक्षी सिंह, काशी विद्यापीठ
विज्ञापन

लॉकडाउन में सबको घर पर ही रहना है। कही बाहर मदर्स डे सेलिब्रेट करने जा नहीं सकते तो मैंने उनके लिए कार्ड तैयार किया है, जिसे गिफ्ट कर के उन्हें मदर्स डे विश करूंगी। - तान्या सिंह, नुंआव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें