फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही : मोमबत्ती से झोपड़ी में लगी आग, मां-बेटे की जलने से मौत, पति झुलसा

Tue, 05 Mar 2019 10:59 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
जली हुई झोपड़ी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक झोपड़ी में आग लगने से मां बेटे की जलने से मौत हो गई। वहीं महिला का पति गंभीर रुप से झुलस गया है।
विज्ञापन


जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के चेरापुर बिरनई गांव में सोमवार की देर रात रामलाल बनवासी (44) परिवार के साथ खाना खा कर अपनी झोपड़ी में सोने चला गया। अंधेरा होने के कारण रामलाल के बेटे ने मोमबत्ती जलाकर दीवार के पास रख दी। इसके बाद रात में मोमबत्ती की लौ से कच्चे मकान में लगे सरपत ने आग पकड़ ली। जिससे धूं-धूं कर के झोपड़ी जलने लगी।

आग लगते ही रामलाल तो कूद कर बाहर निकल आया, लेकिन उसकी पत्नी उर्मिला देवी बनवासी (42) और पुत्र करिया (7) झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके। जिससे  उर्मिला और करिया की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुरेश बिंद ने गोपीगंज थाने में दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची गोपीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रामलाल गंभीर रुप से झुलस गया है, जिसका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में चल रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें