फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने बेच दी बेटी: 10 साड़ी और 16 हजार रुपये में साैदा, 12 साल की मासूम से दो ने किया दुष्कर्म; अरेस्ट

Sun, 24 May 2026 08:20 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: वाराणसी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लहरू यादव ने दिखावे के लिए पीड़िता से मंदिर में शादी की थी। खुद को कम उम्र का दिखने के लिए दिल्ली में जाकर हेयर ट्रांसप्लांट कराया। वहीं, वाराणसी पहुंचने पर ऑटो चालक रवि ने उसे मदद का भरोसा देकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: बिहार की महिला ने 10 साड़ी और 16 हजार रुपये के लिए अपनी 12 साल की बेटी को बेच दिया। पहले नाबालिग को खरीदने और मंदिर में शादी का दिखावा करने वाले 40 वर्षीय आरोपी लहरू यादव ने उससे चार महीने तक दुष्कर्म किया फिर ऑटो चालक ने दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन


सारनाथ थाने की पुलिस ने करीब चार महीने पुराने मामले का खुलासा शनिवार को किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर के आधार पर 21 मई को दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी सहित अन्य आरोपों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोपी रवि वर्मा और लहरू यादव। - फोटो : संवाद
शनिवार को फरीदपुर अंडरपास और सारनाथ रेलवे स्टेशन के पास से पीड़िता की मां, चंदौली के लहरू यादव उर्फ राकेश और झारखंड के रवि वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया।मामला जनवरी 2026 का है। बिहार की अरवल निवासी महिला ने अपनी बेटी को चंदौली के बलुआ हरधन निवासी लहरू यादव को बेच दिया था। इसके बदले लहरू ने नाबालिग की मां को 16 हजार रुपये दिए थे। 10 साड़ी भी दी थी। 

आरोप है कि दिखावे के लिए लहरू ने नाबालिग से चहनिया क्षेत्र के एक मंदिर में शादी की थी लेकिन पत्नी के तौर पर नहीं रखा था। अपने बच्चों और परिजनों से दूरी बनाकर रहता था। वह कम उम्र का दिखे इसलिए दिल्ली गया और 90 हजार रुपये में हेयर ट्रांसप्लांट कराकर लौटा। 

लहरू दो बच्चों का पिता है। उसकी पत्नी का निधन हो चुका है।सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि नाबालिग को खरीदने वाले लहरू ने चार महीने तक उसे अपने पास रखा था। इस बीच उससे दुष्कर्म करता रहा। 19 मई को लहरू नाबालिग को बनारस रेलवे स्टेशन मंडुवाडीह ले आया और वहीं छोड़कर भाग निकला। 
विज्ञापन

ऑटो चालक ने दिया था मदद का भरोसा

नाबालिग को अकेला देख झारखंड निवासी ऑटो चालक रवि वर्मा ने मदद का भरोसा दिलाया और उसे साथ ले गया। रवि पहड़िया में रहकर ऑटो चलाता है। रवि ने सारनाथ स्थित तालाब के पास नाबालिग से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर नाबालिग को जान से मारने की धमकी दी। 

दुष्कर्म के बाद ऑटो चालक उसे लेकर अपने घर पहड़िया गया। ऑटो चालक के घर में नाबालिग को देखकर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पूरे मामले की सूचना सारनाथ थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को ऑटो चालक के चंगुल से मुक्त कराया और उससे पूछताछ करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें