फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, चार दिन पहले ही आई थी मायके, थाने पर देर रात तक चली पंचायत

Sun, 23 Jan 2022 09:37 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जौनपुर के रामपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी दंपती अहमदाबाद में रहकर एक ठेकेदार के साथ काम करता था। इसी दौरान ठेकेदार व महिला एक दूसरे के नजदीक आ गए। 
विज्ञापन
कपसेठी थाने में देर रात तक चली पंचायत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व मायके आई विवाहिता प्रेमी ठेकेदार के साथ फरार हो गई। महिला अपने साथ तीन बच्चों को भी ले गई। मायके वालों ने ठेकेदार के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


जौनपुर के रामपुर थाना अंतर्गत एक गांव निवासी दंपती अहमदाबाद में रहकर एक ठेकेदार के साथ काम करता था। इसी दौरान ठेकेदार व महिला एक दूसरे के नजदीक आ गए। कुछ दिन पूर्व दंपती अपने घर आ गए और एक सप्ताह पूर्व महिला अपने मायके कपसेठी आ गई थी।

तीन बच्चों को लेकर ससुराल जाने के लिए निकली महिला नहीं पहुंची। उसका मोबाइल भी बंद हो गया। इस पर पति ने इसकी सूचना मायके वालों को दी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि विवाहिता भदोही निवासी प्रेमी ठेकेदार के साथ लापता हो गई। मायके वालों ने कपसेठी थाने में तहरीर दी। वहीं ससुराल और मायके पक्ष के बीच थाने पर देर रात तक पंचायत होती रही। 
विज्ञापन

पढ़ेंः आज वाराणसी में 89 केंद्रों पर होगी टीईटी, शहर वासियों को वाहन लेकर नहीं निकलने की अपील

भतीजे संग फरार हुई थी दो बच्चों की मां

इससे पहले कुछ इसी तरह का मामला शुक्रवार को कपसेठी थाने में आया था।  थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली दो बच्चों की मां अपने भतीजे के साथ फरार हो गई। साथ में दोनों बच्चों को भी ले गई। पति ने भतीजे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पीड़ित पति के अनुसार वह  मुंबई में रहकर काम करता है।

इसी बीच सूचना मिली कि उसकी पत्नी का संबंध उसके भतीजे से हो गया है। जब वह मुंबई से लौटा तो पत्नी दोनों बच्चों के साथ गायब थी। पता चला कि भतीजे ने ही भगाया है। काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका मालूम नहीं चला। 

आर्केस्ट्रा में नृत्य का दबाव बनाने वाले पति पर मुकदमा

आर्केेस्ट्रा में नृत्य और देह व्यापार करने का दबाव बनाने व फोन पर तीन तलाक दिए जाने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर लंका थाने में पति समेत चार के खिलाफ शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़िता ने पिछले माह ही लंका थाने में गुहार लगाई थी।

नरिया क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का आरोप है कि पांच साल पूर्व शादी के बाद ससुराल आने पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा और पति द्वारा संचालित आर्केस्ट्रा में नृत्य करने का दबाव बनाया जाने लगा। देह व्यापार करने का भी दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वहीं फोन पर पति ने तीन तलाक दे दिया। लंका पुलिस के अनुसार आरोपी पति की जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

पत्नी ने पति समेत पांच पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

 लालपुर स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के पांच सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य आरोपों में लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया।  पीड़िता  के अनुसार उसकी शादी 24 जून 2021 को शादी गोरखपुर के खजनी पिपरा बंधुआरी निवासी शिवेंद्र राम दुबे से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। पति शिवेंद्र, ससुर जयप्रकाश दुबे, जेठ सूरजराम दुबे, जेठानी रेनु दुबे, कंचनलता दुबे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

भेलूपुर पुलिस ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित सोनू गुप्ता को बनारस स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार लंका थाने से संबंधित अपराध में आरोपी सोनू गुप्ता पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत लखराव पोखरा निवासी आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। हाल पता इसका बिहार सीतामढ़ी था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें