आरपी रावत के मुताबिक सूचना पर देर शाम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पूछताछ में सामने आया कि पांच माह का संदीप काफी देर से रो रहा था। उसकी मां गुड्डी उसे बार-बार चुप कराने का प्रयास कर रही थी। काफी प्रयास के बाद भी जब संदीप ने रोना बंद नहीं किया तो गुड्डी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। तहरीर में बच्चे के दादा श्रीपाल सिंह का आरोप है कि थप्पड़ लगने से संदीप चीखने लगा। उसकी चीख से नाराज गुड्डी ने माचिस की तीली जलाकर उस पर फेंक दिया। इससे संदीप के कपड़े में आग लग गई और वह गंभीर रूप से झुलस गया। थोड़ी देर बाद ही संदीप ने दम तोड़ दिया।
नगर निरीक्षक आरपी रावत ने बताया कि श्रीपाल सिंह की तहरीर पर गुड्डी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी गुड्डी की तीन बेटियां हैं। तीन बहनों के बाद संदीप सबसे छोटा था। कुछ समय पहले उसके पति की मौत हो चुकी है।