फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद चार दिन दर्शन देंगी मां अन्नपूर्णा

विज्ञापन
विज्ञापन
मां अन्नपूर्णा के स्वर्णमयी स्वरूप के दर्शन धनतेरस (दो नवंबर) से आरंभ होंगे। कोविड प्रोटोकॉल के साथ चार दिन तक श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बृहस्पतिवार को बांसफाटक स्थित श्रीकाशी अन्नपूर्णा अन्नक्षेत्र ट्रस्ट में प्रेसवार्ता में बताया कि दो से पांच नवंबर तक चलने वाले दर्शन पूजन को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

महंत ने बताया कि दो नवंबर से शुरू हो रहे स्वर्णमयी अन्नपूर्णा के दर्शन के दौरान कोविड-19 के बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का पालन करवाते हुए भक्तों को दरबार में प्रवेश दिया जाएगा। भक्त मंदिर के प्रथम तल पर स्थित माता के दर्शन करेंगे। गेट पर ही माता का खजाना और लावा वितरण किया जाएगा। केवल प्रथम दिन ही लोगों को पीछे के रास्ते से राम मंदिर परिसर होते हुए कालिका गली से निकास दिया जाएगा। मंदिर प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर में जगह-जगह वालंटियर तैनात किए जाएंगे।
सीसी कैमरे से होगी निगरानी
सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर में दो दर्जन सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। स्वर्णमयी मां अन्नपूर्णा का छोटी दीपावली से अन्नकूट पर्व तक के दर्शन भोर में चार बजे से रात्रि 11 बजे तक होगा। वीआईपी समय शाम पांच से सात बजे तक रहेगा। वृद्ध और दिव्यांगों के लिए दर्शन की सुगम व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें