फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: ट्रेन से कटकर मां और मासूम बेटे की मौत, दवा लेकर घर लौटते समय हुआ हादसा

Sat, 14 Aug 2021 11:24 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा हुआ। करखियांव के देवापुर गांव निवासी संजू पांडेय और ऋषि पांडेय की मौत हुई।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की दोपहर महिला और उसके तीन साल के बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला बाजार से दवा लेकर घर लौट रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


करखियांव देवापुर निवासी रंजीत पांडेय की पत्नी संजू पांडेय (26) अपने बेटे ऋषि पांडेय को दवा दिलाने खालिसपुर स्थित बाजार गई हुई थी। दोपहर में करीब एक बजे दवा लेकर घर लौट रही थी।खालिसपुर रेलवे क्रॉसिंग से 200 मीटर उत्तर दिशा में रेलवे लाइन पार करने लगी। अप लाइन से ट्रेन गुजरी तो संजू आगे बढ़ने के लिए ट्रैक पार करने लगी और उसी समय डाउन लाइन पर ट्रेन आ गई। 

संजू को संभलने का मौका नहीं मिला और बेटे के साथ संजू की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए। मासूम बेटे और पत्नी का क्षत-विक्षत शव देखते ही पति रंजीत बिलखने लगा। संजू की पांच साल की पुत्री शव देख बेसुध हो गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें