व्यास नगर के पास हुई वारदात, जीआरपी को सौंपी जांच
आसनसोल से बदायूं जा रही महिला जा रही महिला और उसके तीन साल के बेटे को बुधवार की रात को लुटेरों ने पर्स छीनकर मुगलसराय से आगे दुल्हीपुर गांव के पास चलती ट्रेन से फेंक दिया। रात में कुछ ग्रामीणों ने उन्हें घायलावस्था में देख लिया। उन्होंने दोनों निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहां से उसे चंदौली जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार को दोनों को वाराणसी के कबीचरौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी वाराणसी को मामले की जांच सौंपी गई है।
पढ़ेंः
मुगलसराय में लुटेरों ने मां-बेटे को चलती ट्रेन से फेंका, हालत गंभीर
बदायूं जिले के नारदा गांव निवासी ममता (30 ) पत्नी स्वर्गीय भोगराज अपने तीन वर्षीय बेटे अजय के साथ अपने मायके बंगाल के आसनसोल से ससुराल के लिए अप कोलकाता लखनऊ स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच में सवार हुई थी।
बुधवार की रात करीब 10 बजे ट्रेन में सवार युवकों ने उससे पर्स छीनकर बेटे के साथ चलती ट्रेन से महिला को नीचे फेंक था। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस पहुंची। मामला वाराणसी मंडल का होने के कारण वाराणसी जीआरपी भी वहां पहुंची।
डॉक्टरों ने गुरुवार को घायल महिला और बच्चे को जीआरपी के संरक्षण में वाराणसी कबीर चौरा मंडलीय अस्पताल भेज दिया। जीआरपी मुगलसराय प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि गरीब महिला का ट्रेन में सवार सहयात्री से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
छीना-झपटी में महिला नीचे गिर गई थी। मामले की जांच वाराणसी जीआरपी कर रही है। मुगलसराय जीआरपी ने भी कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंच कर महिला से पूछताछ कर जानकारी ली है।