फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वसंता राजघाट में कंप्यूटर के यूजी डिप्लोमा में 600 से ज्यादा सीटों पर होगा एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में मिली थी कोर्स चलाने की अनुमति, तब थी 15 सीटें
विज्ञापन

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में बीएचयू ने लिया फैसला


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। बीएचयू के राजघाट स्थित वसंता कॉलेज फॉर वुमेन में कंप्यूटर एप्लीकेशन में यूजी डिप्लोमा (यूजीडीसीए) की सीटों को बढ़ाकर यूजी-पीजी कोर्स की सीटों के बराबर कर दिया गया है। तीन साल के इस डिप्लोमा में 600 से ज्यादा सीटों पर एडमिशन होगा। अभी तक इस कोर्स में सिर्फ 15 सीटें ही थीं। बीएचयू एकेडमिक काउंसिल की बैठक में सीट को बढ़ाने को लेकर हुए फैसले पर मुहर लग गई है। कोर्स चलाने की अनुमति इसी साल अप्रैल में दी गई थी।
वसंता कॉलेज फॉर वुमेन की प्रिंसिपल प्रो. अल्का सिंह का कहना है कि इस कोर्स के लिए कोई निश्चित सीट नहीं होगी। बल्कि, यहां पर बीए और बीकॉम में एडमिशन लेने वाली छात्राओं की संख्या के आधार पर ही एडमिशन होगा। बीए में 622 सीटें और बी.काॅम में 96 सीटें हैं। इस तरह से एडमिशन लेने वाली छात्राओं की संख्या के अनुसार ही यूजीडीसीए कोर्स में एडमिशन होगा।
विज्ञापन


इस कोर्स में प्रवेश वैकल्पिक होगा। छात्राएं चाहें तो अपने यूजी कोर्स के साथ ही इसे भी तीन साल में पूरा कर सकती हैं। प्रवेश के लिए दो योग्यताएं जरूरी हैं। 12वीं पास और दूसरा वसंता कॉलेज के यूजी कोर्स में पहले सेमेस्टर में छात्रा रजिस्टर्ड हो।
विज्ञापन


सेल्फ फाइनेंस होगा ये कोर्स
एकेडमिक काउंसिल के एजेंडा के अनुसार, ये कोर्स बीएचयू और यूजीसी नियमों के तहत सेल्फ फाइनेंसिंग आधार पर चलेगा। वसंता के अलावा अभी तक आर्य महिला पीजी कॉलेज और डीएवी पीजी कॉलेज में ये कोर्स चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें