फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: प्रदूषण से बढ़ रही बच्चों में सांस की बीमारी, 12 साल बाद काशी में जुटेंगे 400 से ज्यादा विशेषज्ञ

Thu, 18 Jun 2026 04:59 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी में 400 से ज्यादा बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों में सांस संबंधी बीमारी पर मंथन करेंगे। साथ ही आने वाले दिनों में इलाज को लेकर नई गाइडलाइन भी बनाई जाएगी। 
विज्ञापन
सम्मेलन की जानकारी देते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चों में होने वाली सांस संबंधी बीमारियों को लेकर बनारस में 12 साल बाद राष्ट्रीय अधिवेशन पेड पलमोकोन हो रहा है। इसमें देश के विभिन्न जगहों से 400 से ज्यादा बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों में सांस संबंधी बीमारी पर न केवल मंथन करेंगे बल्कि आने वाले दिनों में इलाज को लेकर नई गाइडलाइन भी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन


भारतीय बाल अकादमी की ओर से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन के मुख्य आयोजन सचिव डॉक्टर अशोक राय, सचिव डॉक्टर आलोक भारद्वाज, डॉक्टर डीएम गुप्ता ने बताया कि इससे पहले 2014 में सांस में होने वाली बीमारी पर चर्चा की गई थी। 12 साल बाद हो रहे इस कांफ्रेंस में देशभर से 400 से ज्यादा बाल लोग विशेषज्ञ अपनी बातो को रखेंगे।

अशोक राय ने बताया कि जिस तरह से बनारस समेत अन्य जगहों पर एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है उसी का असर है कि बच्चों के फेफड़े कमजोर हो रहे हैं और उनमें सांस संबंधी बीमारियां अधिक देखने को मिल रही है। जगह-जगह धूल धुआ और प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब है। इसको देखते हुए ही भारतीय बाल अकादमी की ओर से दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। जिसमें देश के जाने-माने बच्चों में सांस की बीमारियों का इलाज करने वाले विशेषज्ञ शामिल होंगे। 
विज्ञापन


सम्मेलन के पहले दिन 19 जून को दो कार्यशालाओं का आयोजन- होटल इंडिया और केयर हॉस्पिटल में किया गया है। इसमें चिकित्सकों को सांस की बीमारियों की जांच विधियों के बारे में प्रशिक्षित किया जायेगा। राष्ट्रीय अधिवेशन में 65 विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे तथा इसमें 35 शोध पत्र भी पड़े जायेंगे। बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन दिनांक 20 जून की शाम को भारतीय बाल अकादमी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन करेंगी। 

सम्मानित अतिथि के तौर पर डॉ.डॉक्टर सिंगारावेलू, अध्यक्ष (निर्वाचित), डॉ. जयंत जोशी, अध्यक्ष (भारतीय श्वसन रोग विशेषज्ञ अकादमी), डॉ. रुचिरा गुप्ता (महासचिव, भारतीय बाल अकादमी) एवं डॉ. एनपी मोदी (सचिव, भारतीय असन रोग विशेषज्ञ अकादमी) रहेंगे। इस उद्घाटन सत्र में डॉ. नीलम मोहन को भारतीय बाल अकादमी वाराणसी शाखा की तरफ से उन्हें ओरेशन अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें