विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान के लिए वाराणसी सहित आसपास के जिलों में चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 25 सौ ज्यादा वाहन अधिग्रहीत किए जाएंगे। वाराणसी में करीब 22 वाहनों की जरूरत है, जबकि देवरिया, चंदौली और भदोही के लिए भी वाराणसी से ही वाहन भेजे जाएंगे।
चुनाव की घोषणा के बाद करीब 1700 वाहनों की मांग प्रशासन की ओर से परिवहन विभाग को दी गई थी। मगर, पोलिंग पार्टियों और मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी को देख अब 22 वाहनों की डिमांड की गई है। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 1300 चार पहिया और 950 बसों का अधिग्रहण किया जाना है। नोटिस जारी किए जा रहे हैं और प्रवर्तन टीम कार्रवाई में जुट गई है। इसके अलावा देवरिया को 190, चंदौली को 112 और भदोही को 32 वाहन भेजे जाने है। तीन मार्च तक सभी अधिग्रहीत वाहनों की आमद पुलिस लाइन और अन्य निर्धारित जगहों पर करा दी जाएगी।