फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रांड बना बनारस: साल भर में काशी आए 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक, विदेशियों को पसंद आ रहा नमो घाट; जानें खास

Tue, 27 May 2025 02:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विश्व पटल पर काशी का मान पिछले आठ वर्षों में काफी बढ़ा है। विदेशी भी यहां के बदलाव से आकर्षित हो रहे हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68  प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tourism Department Varanasi: ब्रांड बनारस ने पर्यटन के अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर पिछले आठ साल में ऐसी दस्तक दी है, जिससे विश्वभर के पर्यटकों का रुझान काशी की ओर बढ़ता चला जा रहा है। काशी पौराणिकता के साथ आधुनिक होती जा रही है। काशी ने अपनी छवि बदली तो दुनिया बनारस की ओर आकर्षित होने लगी है। 2024 में काशी में 11 करोड़ से ज्यादा पर्यटक आए हैं।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि 2023 में वाराणसी में भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या 8 करोड़ 94 लाख 73 हजार 626 थी, वहीं 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 97 हजार 743 के पार पहुंच गई। 

उन्होंने बताया कि 2023 के मुकाबले 2024 में भारतीय और विदेशी सैलानियों की संख्या में लगभग 18.73 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। जबकि भारतीय पर्यटकों की संख्या में 18.68  प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023 के मुकाबले वर्ष 2024 में में भारतीय पर्यटकों की संख्या में दो करोड़ पांच लाख 16 हजार 082 की वृद्धि हुई है। जबकि विदेशी पर्यटकों की संख्या में एक लाख आठ हजार 035 की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


पर्यटकों की संख्या का कीर्तिमान स्थापित होने के साथ ही पर्यटन उद्योग व काशी की आर्थिकी में भी सकारात्मक असर दिख रहा है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में दो करोड़ छह लाख 24 हजार 117 भारतीय और विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है। इसमें विदेशी पर्यटकों की संख्या में 34.85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें