95 फीसदी रही हवा में नमी
काशी में मंगलवार तक बारिश में 50 फीसदी की कमी थी, जो अब घटकर 29 फीसदी रह गई है। बुधवार देर रात से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान सुबह दो से तीन घंटे तक कभी रिमझिम बारिश हुई तो कभी कुछ देर के लिए बारिश थम गई। यह इस मानसून सीजन की सबसे अच्छी बारिश रही। हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। हवा में नमी 90 से 95 फीसदी तक दर्ज की गई। कई स्थानों पर सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया, जबकि सुंदरपुर के पास स्ट्रीट लाइट का एक पोल भी गिर गया। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, काशी में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।