फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पच्चीस से पहले मानसून की दस्तक के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्री मानसून की दस्तक के बाद दो दिन में तेज हवा संग बारिश तो हुई, लेकिन हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों में 25 जून से पहले मानसून आने के आसार हैं। इस बीच सोमवार सुबह मौसम साफ रहा और दोपहर में धूप तेज हुई, लेकिन बादलों की आवाजाही व नम हवा चलने से इसका असर कम रहा।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि सोनभद्र के रास्ते मानसून जिले में आता है। इसके दो से तीन दिन के भीतर पहुंचने के आसार हैं। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में बदलाव की वजह से अधिकतम तापमान 36.2 जबकि न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें