फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक पहुंचा मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में कब देगा दस्तक? ये है मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान

Fri, 04 Jun 2021 04:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की वर्तमान स्थिति के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है। 
विज्ञापन
इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल और लक्षद्वीप को भिगोने के बाद मानसून कर्नाटक पहुंच चुका है। मध्य प्रदेश में 20 तो राजस्थान में 25 जून तक इसके पहुंचने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जून के अंतिम सप्ताह में मानसून वाराणसी के साथ ही पूर्वांचल में दस्तक दे सकता है। इसके बाद ही लोगों को उमस से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन


पूर्वांचल में मानसून का समय 15 से 20 जून माना जाता है लेकिन बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो.मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि वर्तमान स्थिति के आधार पर कहा जा सकता है कि इस बार मानसून के वाराणसी समेत पूर्वांचल में आने में थोड़ी सी देरी की संभावना है। उन्होंने बताया कि इस बार अच्छी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 

इधर, पूर्वांचल में कभी धूप तो कभी तेज हवा चल रही है तो कभी हवा की रफ्तार थमने से भी लोग बेचैन हो जा रहे हैं।  अब हर कोई मानसून के आने का इंतजार कर रहा है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें