फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सप्ताह तक मानसून आने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शनिवार को प्री मानसून की दस्तक से पहले ही दिन 28 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से निजात तो मिल गई, लेकिन मानसून का इंतजार बना है। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले सप्ताह तक मानसून पूर्वांचल में आ सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान भी 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को तेज हवा संग बारिश के बाद रविवार को दिन में तेज धूप से लोग परेशान हो गए। दोपहर बाद बादलों की आवाजाही के साथ ही नम हवाओं के चलने के बाद लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी देखने को मिला। अब हर कोई मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहा है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार प्री मानसून की दस्तक के बाद अगले सप्ताह यानी 25 जून तक रुक रुककर तेज हवा संग बूंदाबांदी के साथ ही बारिश के होते रहने के आसार हैं। मानसून कोलकाता के आगे धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इस बार अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें